लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

लखनऊ - अगस्त माह के तृतीय मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 5 और जोन 6 में किया गया जिसमें लखनऊ की महापौर l संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।सरोजनी निवासी मुकेश सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया उनके घर के सामने स्ट्रीट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी है जिसपर महापौर ने मार्ग प्रकाश अधिकारी को स्ट्रीट लाइट ठीक  कराने के लिए निर्देशित किया।

ओमपुरी कॉलोनी निवासी प्रेम प्रकाश ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि कॉलोनी की सड़कों को जलनिगम ने सीवर खोदने के बहाने काट दिया है, सड़को के साथ ही नालियों को भी तोड़ दिया है जिससे सड़क पर भीषण जलभराव है और नारकीय जीवन जीने को मजबूर है जिसपर महापौर ने नगर अभियंता और जलकल अभियंता को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

बालागंज निवासी दिव्या शुक्ला ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि उनके घर का गृहकर असेसमेंट नही हुआ है जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोनल अधिकारी को गृहकर की जांच करने के लिए निर्देशित किया।चौक निवासी संतोष सोनकर ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि उनके घर के सामने की सड़क वर्षो से बहुत खराब है, बच्चे गिर जाते है जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर अभियंता को तत्काल सड़क बनाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान कुल 47 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 7, कर विभाग की 8, स्वास्थ्य की 7,  मार्गप्रकाश की 6, जलकल की 8 अतिक्रमण की 03 एवं उद्यान की 3, पशुचिकित्सा अधिकारी की 01 एवं अन्य की 4 शिकायत पंजीकृत की गयी।

इस मौके पर महापौर  संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, पार्षद सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, रेखा भटनागर, संतोष राय,  रेखा सिंग, मुख्य अभियंता महेश वर्मा के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post