लखनऊ: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बॉलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेत्री सबिता कालवर राजपूत (मुंबई) द्वारा लखनऊ स्थित अपने आवास, दुर्गापुरी, ब्लंट स्क्वायर में एक भव्य कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। इस पुण्य अवसर पर कई सम्माननीय हस्तियों ने भी भाग लिया और श्री गणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद कौशल किशोर,उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री प्रेम सिंह शाक्य (उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड) देवेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष - भारतीय किसान मंच, पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद (सीतापुर) एवं चेयरमैन, SR ग्रुप इसके अतिरिक्त समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे और समाजिक कार्यकर्ता अतुल दीक्षित, सूरज सिंह बिसेन जी की भी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष योगदान प्रदान करती रही। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक तृप्ति प्राप्त की। सबिता कालवर राजपूत ने इस आयोजन को समाज में समरसता, भक्ति और सांस्कृतिक एकता के संदेश के रूप में प्रस्तुत किया और सभी उपस्थित अतिथियों व श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।बॉलीवुड अभिनेत्री सबिता कालवर ने लखनऊ आवास पर धूम धाम से मनाया गणेश चतुर्थी
by (Avinash Sahu)Yuva Nazar
-
0


