सिसेंडी में सुरक्षा मानकों के साथ बन रहे पटाखे एवं अनार

 लखनऊ। दिवाली का त्यौहार करीब आते ही राजधानी में रौनक बढ़ गई है। सजावट की दुकानों से लेकर पटाखों की फैक्ट्रियां पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी कड़ी में लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में फुलझड़ी, अनार और धीमी आवाज वाले पटाखों का निर्माण जोरों पर है। युवा नजर टीम ने सिसेंडी रोड स्थित पटाखा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया, जहां पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। मौके पर फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाले यंत्र) भी मौजूद पाए गए। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए गए थे और निर्माण इकाई में दूरी बनाकर काम किया जा रहा था ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे।


वहीं दूसरी ओर प्रदेश और  शहर के कुछ इलाकों से पटाखा विस्फोट की घटनाएं भी सामने आई हैं जहां अवैध रूप से रखे पटाखों में विस्फोट से कई लोग झुलस गए। इन हादसों के बाद प्रशासन ने बिना लाइसेंस पटाखे बनाने और भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।प्रशासन ने अपील की है कि लोग केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। वहीं सिसेंडी-भागू खेड़ा रोड जैसे स्थानों पर सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में पटाखे बनाए जाने से लोगों में भरोसा भी बढ़ा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post